अर्जुन कपूर ने परिणीति से पूछा मुझसे प्यार करती हो, परिणीति ने दिया ये जवाब

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा इन दिनों नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग कर रही हैं. दोनों इश्कजादे के बाद दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं. दोनों एक दूसरे की कंपनी एंज्वॉए कर रहे हैं. हाल ही में अर्जुन ने kiki सॉन्ग से प्रेरित होकर अपनी कोस्टार परिणीति चोपड़ा से पूछा कि क्या वो उन्हें प्यार करती हैं. इस पर परिणीति ने रोचक तरीके से रिएक्ट किया.अर्जुन कपूर ने परिणीति से पूछा मुझसे प्यार करती हो, परिणीति ने दिया ये जवाब

अर्जुन के सवाल पर परिणीति ने कहा- प्यार के लिए समय नहीं. इसके बाद परिणीति ने ये भी कहा कि उन्हें अपने बालों का रंग अच्छा लग रहा है.

कुछ समय पहले परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर की तारीफ की. परिणीति ने कहा- अर्जुन मेरे सबसे कॉम्पेटिबल कोस्टार हैं. भरोसेमंद मेंटर और इमानदार दोस्त हैं. साथ ही परिणीति ने ये भी कहा कि वे अर्जुन को फैमिली वेल्यूज और खूबसूरत अपब्रिंगिंग के लिए जाना जाता है.

इसके अलावा अर्जुन कपूर की दादी मां भी परिणीति को पसंद करती हैं. उनका मानना है कि उन्होंने अर्जुन की जितनी भी फिल्में देखी हैं उसमें अर्जुन और परिणीति की जोड़ी उन्हें काफी अच्छी लगी. साथ ही वे ये भी सोचती हैं कि दोनों रियल लाइफ में भी अच्छी जोड़ी साबित होंगे.

नमस्ते इंग्लैंड की बात करें तो फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह कर रहे हैं. फिल्म 19 अक्टूबर, 2019 को रिलीज की जाएगी. इसके अलावा दोनों संदीप और पिंकी फरार में भी काम करते हुए नजर आएंगे. ये फिल्म 2019 मार्च तक रिलीज होगी.