48वां संस्करण आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए. यह मन की बात का 48वां संस्करण है. पीएम मोदी ने देश के सैनिको के बारे में बात की. उन्होंने 2 वर्ष पहले पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात की. पीएम ने कहा कि पाक पर किए सार्जिकल स्ट्राइक के 2 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों ने 29 सितंबर को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया.48वां संस्करण आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित

उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक उन्हें मुंह तोड़ जवाब देंगे जो हमारे देश की शांति को भंग करने की कोशिश करते हैं. भारत हमेशा शांति पसंद रहा है लेकिन देश की संप्रभुता को दांव पर लगाकर हम ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगे