पासपोर्ट बनाने के लिए लोगों को मिलेगी दस फीसद की छूट

विदेश मंत्रालय की तरफ से 60 साल से ऊपर और आठ साल से कम उम्र वालों के लिए पासपोर्ट बनवाने की फीस में 10 फीसदी छूट की घोषणा की गई है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी की मानें तो सुविधा शुरू की जा चुकी है। इससे बुजुर्गों और बच्चों को लाइसेंस बनवाने में काफी फायदा होगा।विदेश मंत्रालय की तरफ से 60 साल से ऊपर और आठ साल से कम उम्र वालों के लिए पासपोर्ट बनवाने की फीस में 10 फीसदी छूट की घोषणा की गई है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी की मानें तो सुविधा शुरू की जा चुकी है। इससे बुजुर्गों और बच्चों को लाइसेंस बनवाने में काफी फायदा होगा।  ADVERTISING  inRead invented by Teads पासपोर्ट बनवाने के नियमों को दिन-प्रतिदिन सरल किया जा रहा है। हर वर्ग के लिए पासपोर्ट लगभग 3500 रुपये में बनाए जाते हैं, लेकिन इसमें सीनियर सिटीजन और बच्चों को पासपोर्ट बनवाने में 10 फीसदी छूट है। वहीं अब पासपोर्ट तैयार करने में महीना भर लगने के बजाय 15 दिनों में तैयार कर दिया जा रहा है।   भाजपा उम्मीदवारों की फर्जी सूची फिर वायरल, डॉ रमन का कटा टिकट यह भी पढ़ें  1350 रुपये फीस ली जाती  अगर आप सामान्य तरीके से पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं तो आठ साल से कम उम्र के बच्चे की फीस 900 रुपये और 60 साल से ऊपर उम्र के व्यक्ति की पासपोर्ट फीस 1350 रुपये ली जाती है, जबकि पहले बच्चे की 3000 रुपये और बुजुर्गों से 3500 रुपये फीस वसूली जाती थी।   भूपेश का हमला- सीबीआई का दुरूपयोग कर नेताओं को जेल भेज रही है सरकार यह भी पढ़ें  वहीं अब तो जन्म प्रमाणपत्र की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। इसके स्थान पर पैनकार्ड और आधार कार्ड से ही उम्र और जन्मतिथि को सत्यापित किया जाएगा, लेकिन पासपोर्ट नियम 1980 के मुताबिक 26 जनवरी, 1989 के बाद जन्म लेने वाले लोग जन्म प्रमाणपत्र के स्थान पर मान्यता प्राप्त शैक्षिक बोर्ड, हाईस्कूल प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और एलआइसी बॉन्ड को बतौर प्रमाण के लिए प्रयोग कर सकते हैं।

पासपोर्ट बनवाने के नियमों को दिन-प्रतिदिन सरल किया जा रहा है। हर वर्ग के लिए पासपोर्ट लगभग 3500 रुपये में बनाए जाते हैं, लेकिन इसमें सीनियर सिटीजन और बच्चों को पासपोर्ट बनवाने में 10 फीसदी छूट है। वहीं अब पासपोर्ट तैयार करने में महीना भर लगने के बजाय 15 दिनों में तैयार कर दिया जा रहा है।

1350 रुपये फीस ली जाती

अगर आप सामान्य तरीके से पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं तो आठ साल से कम उम्र के बच्चे की फीस 900 रुपये और 60 साल से ऊपर उम्र के व्यक्ति की पासपोर्ट फीस 1350 रुपये ली जाती है, जबकि पहले बच्चे की 3000 रुपये और बुजुर्गों से 3500 रुपये फीस वसूली जाती थी।

वहीं अब तो जन्म प्रमाणपत्र की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। इसके स्थान पर पैनकार्ड और आधार कार्ड से ही उम्र और जन्मतिथि को सत्यापित किया जाएगा, लेकिन पासपोर्ट नियम 1980 के मुताबिक 26 जनवरी, 1989 के बाद जन्म लेने वाले लोग जन्म प्रमाणपत्र के स्थान पर मान्यता प्राप्त शैक्षिक बोर्ड, हाईस्कूल प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और एलआइसी बॉन्ड को बतौर प्रमाण के लिए प्रयोग कर सकते हैं।