लालू के बेटे तेजस्वी ने बोला अपराधियों के आगे नतमस्तक है बिहार सरकार

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रिम्स में इलाजरत अपने बीमार पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने शुक्रवार शाम  रांची पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सुशील मोदी व केंद्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला। कहा कि बिहार में अपराधियों के साथ सरकार का गठबंधन है।बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रिम्स में इलाजरत अपने बीमार पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने शुक्रवार शाम  रांची पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सुशील मोदी व केंद्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला। कहा कि बिहार में अपराधियों के साथ सरकार का गठबंधन है।   उन्होंने कहा कि बीजेपी अपराधियों की शरणस्थली बन चुकी है। विकास के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर देश में बीजेपी द्वारा विकास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है तो सरकार बेरोजगारी और महंगाई पर चुप क्यों है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों के साथ सरकार का गठबंधन है।    मुंगेर में भारी मात्रा में मिले एके-47 हथियार पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में पुलिस से ज्यादा अपराधियों के पास हथियार हैं। सरकार अपराधियों पर नकेल कसने में विफल है। अपराधी के आगे सरकार गिड़गिड़ा रही है। एयरपोर्ट पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। लगभग पांच बजे वह एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हुए। शनिवार को वह रिम्स में अपने पिता से मिलने पहुचेंगे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी अपराधियों की शरणस्थली बन चुकी है। विकास के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर देश में बीजेपी द्वारा विकास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है तो सरकार बेरोजगारी और महंगाई पर चुप क्यों है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों के साथ सरकार का गठबंधन है।

मुंगेर में भारी मात्रा में मिले एके-47 हथियार पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में पुलिस से ज्यादा अपराधियों के पास हथियार हैं। सरकार अपराधियों पर नकेल कसने में विफल है। अपराधी के आगे सरकार गिड़गिड़ा रही है। एयरपोर्ट पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। लगभग पांच बजे वह एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हुए। शनिवार को वह रिम्स में अपने पिता से मिलने पहुचेंगे।