
हरदोई ht में पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर भारी संख्या में निर्मित और अर्ध निर्मित असलहे बरामद किए हैं।असलहा फैक्ट्री का संचालक काफी अर्से से इस धंधे में शामिल था।अवैध असलहों की बिक्री जिले के कई इलाकों में आन डिमांड की जाती थी।अब पुलिस फैक्ट्री संचालक के गैर जनपद के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
भारी संख्या में निर्मित और अर्ध निर्मित असलहो के साथ संचालक के पकड़े जाने का यह मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के थाना कोतवाली बिलग्राम इलाके का है। जहां कोतवाली बिलग्राम पुलिस ने सूचना पर सदरपुर गांव में रामू उर्फ रामकृष्ण को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।साथ ही पुलिस ने उसके पास से 6 तमंचे एक बंदूक व अर्धनिर्मित असलहों के साथ ही अवैध असलहे बनाने के उपकरण सहित भारी तादात में तमाम सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री का संचालक आन डिमांड असलहे बनाता था और फिर इनकी बिक्री 5 से 10 हजार रुपये में की जाती थी अभी तक जिले में असलहों की सप्लाई के बारे में जानकारी की जा रही थी लेकिन अब इनके अन्य जनपदों में नेटवर्क का पता भी लगाया जा रहा है ।असलहा फैक्ट्री का संचालक इससे पहले भी अवैध असलहे निर्माण में तीन बार जेल जा चुका है