पटाखा फिल्म की धीमी शुरुआत, अब वीकेंड पर नजरें

विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ‘पटाखा’ का पहले दिन का कलेक्शन “सुई धागा” की तुलना में काफी कम रहा. जहां वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म सुई धागा ने पहले दिन 8 करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई की वहीं पटाखा का पहले दिन का बिजनेस महज 90 लाख रुपये रहा. हालांकि दोनों फिल्मों को मिली स्क्रीन्स में भी बहुत फर्क है.विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म 'पटाखा' का पहले दिन का कलेक्शन "सुई धागा" की तुलना में काफी कम रहा. जहां वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म सुई धागा ने पहले दिन 8 करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई की वहीं पटाखा का पहले दिन का बिजनेस महज 90 लाख रुपये रहा. हालांकि दोनों फिल्मों को मिली स्क्रीन्स में भी बहुत फर्क है.  वरुण-अनुष्का की फिल्म सुई धागा को जहां 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया वहीं पटाखा को सिर्फ 875 स्क्रीन्स ही मिलीं. दोनों फिल्मों के भारतीय कलेक्शन में आया बड़ा फर्क इस कारण के चलते भी है. इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट पर ही भारत और बांग्लादेश का मैच था. इसके चलते भी कम ही लोगों ने सिनेमाघरों का रुख किया.  ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई से जुड़े आंकड़े अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल पर जारी किए हैं. तरण ने लिखा, "फिल्म ने पहले दिन बहुत ही धीमी शुरुआत की है लेकिन वीकेंड में यह आंकड़ा बढ़ना चाहिए. हालांकि कमाई को कई गुना ज्यादा बढ़ना होगा और ऐसा इसलिए क्योंकि पहले दिन का बिजनेस बहुत ज्यादा कम रहा है."   taran adarsh ✔ @taran_adarsh  #Pataakha Fri ₹ 90 lakhs [875 screens]. India biz... Had a lukewarm start at the start of Day 1 and should grow over the weekend... However, the growth has to be multi-fold since the starting point has been extremely low.  11:41 AM - Sep 29, 2018 983 75 people are talking about this Twitter Ads info and privacy फिल्म की कहानी  राजस्थान के एक गांव की है, जहां शशि भूषण (विजय राज) अपनी दो बेटियां बड़की (राधिका मदान) और छुटकी (सान्या मल्होत्रा) के साथ रहता है. दोनों हमेशा आपस में लड़ती रहती हैं. गाली-गलौज के बीच कभी मिट्टी, तो कभी गोबर से युद्ध लड़ती हैं. अक्सर इन दोनों के बीच की लड़ाई का कारण डिप्पर (सुनील ग्रोवर) ही होता है, जो दोनों का एक दूसरे के खिलाफ कान भरता रहता है.

वरुण-अनुष्का की फिल्म सुई धागा को जहां 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया वहीं पटाखा को सिर्फ 875 स्क्रीन्स ही मिलीं. दोनों फिल्मों के भारतीय कलेक्शन में आया बड़ा फर्क इस कारण के चलते भी है. इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट पर ही भारत और बांग्लादेश का मैच था. इसके चलते भी कम ही लोगों ने सिनेमाघरों का रुख किया.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई से जुड़े आंकड़े अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल पर जारी किए हैं. तरण ने लिखा, “फिल्म ने पहले दिन बहुत ही धीमी शुरुआत की है लेकिन वीकेंड में यह आंकड़ा बढ़ना चाहिए. हालांकि कमाई को कई गुना ज्यादा बढ़ना होगा और ऐसा इसलिए क्योंकि पहले दिन का बिजनेस बहुत ज्यादा कम रहा है.”

फिल्म की कहानी  राजस्थान के एक गांव की है, जहां शशि भूषण (विजय राज) अपनी दो बेटियां बड़की (राधिका मदान) और छुटकी (सान्या मल्होत्रा) के साथ रहता है. दोनों हमेशा आपस में लड़ती रहती हैं. गाली-गलौज के बीच कभी मिट्टी, तो कभी गोबर से युद्ध लड़ती हैं. अक्सर इन दोनों के बीच की लड़ाई का कारण डिप्पर (सुनील ग्रोवर) ही होता है, जो दोनों का एक दूसरे के खिलाफ कान भरता रहता है.