
शास्त्र कहते हैं, जब किसी व्यक्ति पर धन की बौछार होने वाली होती है यानि वह अमीर बनने वाला होता है तो प्रकृति देती है कुछ खास संकेत। धन-वैभव की देवी मां लक्ष्मी आपके घर आने वाली हैं, इसका सबसे पहला संकेत है आपको अपने चारों तरफ हरी भरी चीजें दिखने लगेंगी। मां लक्ष्मी उल्लू की सवारी करती हैं, जब आपको अपने आसपास उल्लू दिखने लगे तो समझ जाएं महालक्ष्मी जल्दी ही आप पर मेहरबान होने वाली हैं।
सुबह-सुबह कोई झाडू लगाते दिखे तो समझ जाएं जल्दी ही आप करने वाले हैं कुबेर के खजाने पर राज़।
यदि आप किसी काम से जा रहे हैं और आपके सामने सुहागन स्त्री अथवा गाय आ जाए तो कार्य में सफलता मिलती है।
कपड़े पहनते या उतारते समय जेब से पैसे गिरें तो धन प्राप्ति का संकेत है।
सोकर उठते से ही कोई भिखारी मांगने आ जाए तो समझें कि आपके द्वारा दिया गया उधार जल्द वापस मिलेगा।
आप किसी कार्य से जा रहे हों, तब आपके सामने कोई भी व्यक्ति गुड़ ले जाता हुआ दिखे, तो आशा से अधिक लाभ होता है।
लड़की के लिए वर तलाश करने घर से निकलते समय चार कुंवारी लड़कियां बातचीत करती मिल जाएं तो शुभ योग है।
यदि शरीर पर चिड़िया गंदगी कर दे तो दरिद्रता दूर होती है।
सुबह के वक्त शंख की आवाज सुनाई देना देता है बंद किस्मत के दरवाजे खुलने का संकेत।
सुबह के समय गन्ना दिखना अच्छे दिन आने का संकेत है।