
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस को रूटीन वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक की बाइक चेक करना भारी पड़ गया, बाइक पर सवार युवक ने चौराहे पर खड़े होकर पुलिस के साथ जमकर बदसलूकी गाली-गलौज और मारपीट की, इस दौरान बाइक मैन ने जमकर तांडव मचाया, तांडव कर रहा युवक अपने आप को शिव अवतार बता रहा है।
दरअसल मामला उस वक्त का है जब हर रोज की तरह क्वार्सी थाना चौराहे के निकट मुख्य चौराहे पर ट्रेफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक सवार को रोका गया तो उसने पुलिस से अभद्रता शुरू कर दी, धीरे-धीरे माहौल इतना बिगड़ गया कि वह खुद ही अपनी बाइक को पीटने लगा, जोर जोर से चिल्लाने लगा, बाइक वाले युवक का इतना रौद्र रूप देखा तो ट्रैफिक पुलिस दारोगा ने अपने उच्चाधिकारी को फोन से सूचित करना चाहा तो उसका मोबाइल जबरन उसके हाथ से छीन लिया और रोड पर दे मारा, जिससे मोबाइल के परखच्चे उड़ गए, बाइक मैन का इस तरह का तांडव देखकर आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और चौराहे पर जाम लग गया, चौराहे पर पुलिस के साथ तांडव कर रहे युवक की लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना ली, जिसमें वहां का सारा वाकया कैद हो गया, इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर संबंधित थाना पुलिस पहुंच गई और युवक को पकड़कर डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है, फिलहाल ट्रैफिक पुलिस अपने साथ हुए इस वाकए को लेकर कार्रवाई में जुटे हुए हैं। और युवक की आइडेंटिटी में जुटी है।
बाइट –नरेंद्र कुमार (दारोगा, ट्रैफिक पुलिस अलीगढ़)