28 सितंबर 2018 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि
मानसिक शान्ति रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। खर्च अधिक होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष
मन अशान्त रहेगा। परिवार व भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन
अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभदे हो सकते हैं।

कर्क
धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह
संचित धन में कमी आ सकती है। भाई-बहनों के सहयोग से किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है।खर्च अधिक रहेंगे।

कन्या राशि
आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आय कम एवं खर्चा अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

तुला राशि
कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। भवन सुख का विस्तार होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि
भाइयों के सहयोग से कारोबार को गति मिलेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

धनु
आलस्य की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्य सन्तोषजनक रहेगा।

मकर
मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि
धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

मीन राशि
क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं।