पुलिस की अनोखी पहल

एंकर — हरदोई पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है जिसके जरिए आम जनमानस को राहत देने की बात कही जा रही है, दरअसल थानों पर एफ आई आर के दौरान जब f.i.r. कंप्यूटर से दर्ज होकर प्रिंटआउट आता है तब जाकर कहीं पीड़ित को उसकी कॉपी मिल पाती है जिसके चलते पीड़ित को या तो कई मर्तबा थाने के चक्कर लगाने पड़ते हैं या फिर घंटों तक थाने में खड़े होकर रिसीविंग प्राप्त करने के लिए इंतजार करना पड़ता है एसपी हरदोई आलोक प्रियदर्शी ने अब नई व्यवस्था शुरू की है
जिसके तहत पीड़ित जब एफ आई आर दर्ज कराएगा तो उसकी कॉपी स्वावतः उसके घर  थाने का ही कर्मचारी पहुंचाएगा जिससे पीड़ितों का ना सिर्फ समय बचेगा बल्कि कॉपी के नाम पर ली जाने वाली सुविधा शुल्क से भी पीड़ित बच सकेगा और भ्रष्टाचार पर भी रोक लग सकेगी फिलहाल पुलिस के इस प्रयास की लोग सराहना करते नजर आ रहे है।

बाईट — आलोक प्रियदर्शी (एसपी)
आशीष सिंह 
हरदोई यूपी
9415739512