
एंकर –अलीगढ़ में डीएसओ ने की राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई, कार्रवाई से नाराज दबंग ग्राम प्रधान पहुंचा डीएसओ ऑफिस, डीएसओ से किया अभद्र भाषा का प्रयोग, आरोपी दबंग ग्राम प्रधान को जिलाधिकारी ने किया पुलिस के हवाले। डिस्ट्रिक्ट सप्लाई ऑफिसर नीरज सिंह के बताए अनुसार थाना हारदुआगंज इलाके के गांव सपेरा भानपुर में राशन डीलर की शिकायत का मामला प्रकाश में आया था, जिसको जांच में सही पाये जाने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई गई, डीलर के खिलाफ हुई कार्रवाई से नाराज ग्राम प्रधान उस डीलर समेत कई लोगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंच गया और डीएसओ से उसके खिलाफ की गई कार्रवाई पर नाराजगी जताने लगा, बातों ही बातों में प्रधान ने डीएसओ को अपने आप को दिल्ली में किसी ऑफिसर का रिलेटिव बताते हुए ट्रांसफर की धमकी तक दे डाली, डीएसओ के ऑफिस के अंदर हुए हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को पकड़ लिया और जिला अधिकारी के समक्ष पेश कर दिया, बताया जा रहा है कि वहां सभी ने अपनी गलती की माफी मांगी जिसके बाद कानूनी कार्रवाई से बच सकें।
बाइट –नीरज सिंह (DSO, अलीगढ़)