रमन सिंह बोले राजनांदगांव से ही लडूंगा चुनाव, पूरे सरगुजा व बस्तर में खिलेगा कमल

अटल विकास यात्रा के तहत अंबिकापुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिया गया 65 प्लस का टार्गेट प्रदेश भाजपा पूरा करेगी। सरगुजा और बस्तर से इस बार ज्यादा उम्मीदें हैं।अटल विकास यात्रा के तहत अंबिकापुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिया गया 65 प्लस का टार्गेट प्रदेश भाजपा पूरा करेगी। सरगुजा और बस्तर से इस बार ज्यादा उम्मीदें हैं।  ADVERTISING  inRead invented by Teads उन्होंने स्वीकारा कि बसपा व जोगी के जकांछ के गठबंधन से वोट कटेंगे, लेकिन भाजपा पर असर नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने अन्य किसी विधानसभा से चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वे राजनांदगांव से ही चुनाव लड़ेंगे।  अंबिकापुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो चरणों की विकासयात्रा में वे लगभग सभी विधानसभाओं तक पहुंच गए हैं। आचार संहिता लगने के पूर्व विकासयात्रा को समाप्त हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों का अभूतपूर्व स्नेह हर जगह मिल रहा है और चौथी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस बार चुनाव में सरगुजा व बस्तर संभाग से ज्यादा उम्मीदें हैं। भाजपा की सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों में विकास पर ज्यादा फोकस किया है और इसी का फायदा इस बार के चुनाव में पार्टी को मिलेगा।   संत गहिरा गुरू के नाम से होगा सरगुजा विश्वविद्यालय का नाम यह भी पढ़ें  जनता के मुद्दे को लेकर जेल नहीं गए हैं भूपेश  मुख्यमंत्री डॉ.सिंह ने भूपेश बघेल की गिरफ्तारी पर कहा कि वे जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन के कारण जेल नहीं गए। नकली सीडी से पूरे प्रदेश की छवि खराब हुई है। यह राजनैतिक मूल्यों का पतन है। उन्होंने स्वयं सीबीआई जांच की मांग की थी, अब सीबीआई ने उन्हें पकड़ा तो वे कह रहे हैं कि सीबीआई केंद्र के इशारों पर काम कर रही है। उन्होंने खरसिया विधायक उमेश पटेल व उनकी माता की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि कोई काले झंडे लेकर आएगा तो उन्हें किसी तरह रोका ही जाएगी।   सूरजपुर के सरकारी अस्पताल में छापा, नियुक्तियों में गड़बड़ी की शिकायत यह भी पढ़ें  भरतपुर में सीएम ने दी 65 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात  अटल विकास यात्रा के द्वितीय चरण के तहत कोरिया जिले के भरतपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने यहां करीब 65 करोड़ 62 लाख रुपए के विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 34 करोड़ 32 लाख रुपए के 24 कार्यों का लोकार्पण और 31 करोड़ 29 लाख रुपए की राशि का 42 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है।   CG : इस शहर में भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु को रोज दी जाती है सलामी यह भी पढ़ें  कार्यक्रम में डॉ. रमन ने विभिन्न् हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत 1 हजार 70 हितग्राहियों को लगभग दो करोड़ रुपए की राशि का सामग्री वितरण भी किया। इस मौके पर प्रदेश के श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भैयालाल राजवाड़े, संसदीय सचिव चंपादेवी पावले, मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

उन्होंने स्वीकारा कि बसपा व जोगी के जकांछ के गठबंधन से वोट कटेंगे, लेकिन भाजपा पर असर नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने अन्य किसी विधानसभा से चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वे राजनांदगांव से ही चुनाव लड़ेंगे।

अंबिकापुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो चरणों की विकासयात्रा में वे लगभग सभी विधानसभाओं तक पहुंच गए हैं। आचार संहिता लगने के पूर्व विकासयात्रा को समाप्त हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों का अभूतपूर्व स्नेह हर जगह मिल रहा है और चौथी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस बार चुनाव में सरगुजा व बस्तर संभाग से ज्यादा उम्मीदें हैं। भाजपा की सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों में विकास पर ज्यादा फोकस किया है और इसी का फायदा इस बार के चुनाव में पार्टी को मिलेगा।

जनता के मुद्दे को लेकर जेल नहीं गए हैं भूपेश

मुख्यमंत्री डॉ.सिंह ने भूपेश बघेल की गिरफ्तारी पर कहा कि वे जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन के कारण जेल नहीं गए। नकली सीडी से पूरे प्रदेश की छवि खराब हुई है। यह राजनैतिक मूल्यों का पतन है। उन्होंने स्वयं सीबीआई जांच की मांग की थी, अब सीबीआई ने उन्हें पकड़ा तो वे कह रहे हैं कि सीबीआई केंद्र के इशारों पर काम कर रही है। उन्होंने खरसिया विधायक उमेश पटेल व उनकी माता की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि कोई काले झंडे लेकर आएगा तो उन्हें किसी तरह रोका ही जाएगी।

भरतपुर में सीएम ने दी 65 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

अटल विकास यात्रा के द्वितीय चरण के तहत कोरिया जिले के भरतपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने यहां करीब 65 करोड़ 62 लाख रुपए के विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 34 करोड़ 32 लाख रुपए के 24 कार्यों का लोकार्पण और 31 करोड़ 29 लाख रुपए की राशि का 42 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है।

कार्यक्रम में डॉ. रमन ने विभिन्न् हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत 1 हजार 70 हितग्राहियों को लगभग दो करोड़ रुपए की राशि का सामग्री वितरण भी किया। इस मौके पर प्रदेश के श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भैयालाल राजवाड़े, संसदीय सचिव चंपादेवी पावले, मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।