
जिले में लोगों ने एक लाइन होटल में आज दिनदहाड़े आग लगा दी। लोगों का आरोप था कि यहां कई महीने से देह व्यापार चल रहा था। ग्रामीणइसका स्थानीय ग्रामीण विरोध कर रहे थे, लेकिन होटल मालिक मानने को तैयार नहीं था।
इसके बाद बुधवार को ग्रामीणों ने होटल में तोड़-फोड़ कर दिया और आग के हवाले कर दिया। यह घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के आनंद विहार लाइन होटल की है। होटल में आग लगाने की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया।
लोगों के मुताबिक होटल का मालिक बाहर से लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चला रहा था। जिसका विरोध स्थानीय लोग कर रहे थे।
जब ग्रामीणों ने होटल पर हमला किया उस दौरान होटल से दो लड़कियां भी निकलीं। जिसके बाद एक लड़की फरार हो गई वहीं, एक लड़की को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हमले के दौरान होटल का मालिक भी फरार हो गया है।