86 वर्ष के हुए मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल ने जन्मदिन की बधाई

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है. मनमोहन सिंह 86 बरस के हो गए हैं. देश में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार माने जाने वाले मनमोहन का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था.देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है. मनमोहन सिंह 86 बरस के हो गए हैं. देश में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार माने जाने वाले मनमोहन का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था.  मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. 10 साल के कार्यकाल के दौरान मनमोहन सिंह की चुप्पी पर कई सवाल उठे, लेकिन यही सादगी उनकी सबसे बड़ी विशेषता भी रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी. PM मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी.         Rahul Gandhi ✔ @RahulGandhi  Manmohan Singh Ji’s birthday is an opportunity for us to appreciate and remember his many years of selfless service and dedication to the cause of nation building. I wish him a very Happy Birthday and good health and happiness always.  8:42 AM - Sep 26, 2018 14.4K 5,266 people are talking about this Twitter Ads info and privacy गौरतलब है कि बीते कई दिनों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को कई अहम मुद्दों पर घेरा है. नोटबंदी, जीएसटी, राफेल डील पर लगातार मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार करते आए हैं.  आपको बता दें कि 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह के शासन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे. हालांकि, मनमोहन सिंह खुद हमेशा बेदाग ही रहे.  मनमोहन की अगुवाई में ग्लोबल बना भारत  1991 में जब भारत को दुनिया के बाजार के लिए खोला गया तो मनमोहन सिंह ही देश के वित्त मंत्री थे. देश में आर्थिक क्रांति और ग्लोबलाइजेशन की शुरुआत इन्होंने ही की थी. इसके बाद पीएम रहते हुए मनरेगा की शुरुआत भी एक बड़ा फैसला रहा, मनरेगा के कारण कई गरीब लोगों को रोजगार मिल पाया.

मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. 10 साल के कार्यकाल के दौरान मनमोहन सिंह की चुप्पी पर कई सवाल उठे, लेकिन यही सादगी उनकी सबसे बड़ी विशेषता भी रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी. PM मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी.

गौरतलब है कि बीते कई दिनों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को कई अहम मुद्दों पर घेरा है. नोटबंदी, जीएसटी, राफेल डील पर लगातार मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार करते आए हैं.

आपको बता दें कि 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह के शासन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे. हालांकि, मनमोहन सिंह खुद हमेशा बेदाग ही रहे.

मनमोहन की अगुवाई में ग्लोबल बना भारत

1991 में जब भारत को दुनिया के बाजार के लिए खोला गया तो मनमोहन सिंह ही देश के वित्त मंत्री थे. देश में आर्थिक क्रांति और ग्लोबलाइजेशन की शुरुआत इन्होंने ही की थी. इसके बाद पीएम रहते हुए मनरेगा की शुरुआत भी एक बड़ा फैसला रहा, मनरेगा के कारण कई गरीब लोगों को रोजगार मिल पाया.