
केंद्रीय कोयला व रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन कोरबा क्षेत्र में कोयला खदानों को निरीक्षण किया और खनन श्रमिकों से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की दीपका कोयला खदान का निरीक्षण किया। इसके बाद वे महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में कोयला उत्पादन और परिवहन की व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
खदान में निरीक्षण के दौरान गोयल ने वहां खनन श्रमिकों से मुलाकात कर विभिन्न् मुद्दों पर चर्चा की। ठेका मजदूरों ने मसज के बैनर तले विभिन्न् समस्याओं को लेकर कोयला मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
इसके बाद वे कुसमुंडा माइंस के लिए रवाना हुए। यहां भी गोयल ने खदान का निरीक्षण किया और श्रमिकों से मुलाकात की। केन्द्रीय कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने कुसमुंडा खदान का निरीक्षण करने के बाद पौधा रोपण किया। कर्मचारियों से मुलाकात की।
कर्मचारियों ने डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी, चिकित्सालय में आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग रखी। गेवरा में मंदिर जा कर उन्होंने पूजा अर्चना की। यहां से वे स्टेट प्लेन में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।