मानव तस्करों के चुंगल से मुक्त 16 लड़कियों ने सुनाई आपबीती,रोज होता था दुष्कर्म

मानव तस्करों के चंगुल से आजाद होकर 16 लडकियां रांची पहुंच गई हैं। तस्करों ने अच्छी नौकरी का लालच देकर झारखंड से दिल्ली और हरियाणा में बेच डाला था। इनमें कुछ लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया गया है। दिल्ली में गिरफ्तार कुख्यात मानव तस्कर प्रभा मुनि के जरिए इन लड़कियों को विभिन्न जगहों में बेच दी गई थी।मानव तस्करों के चंगुल से आजाद होकर 16 लडकियां रांची पहुंच गई हैं। तस्करों ने अच्छी नौकरी का लालच देकर झारखंड से दिल्ली और हरियाणा में बेच डाला था। इनमें कुछ लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया गया है। दिल्ली में गिरफ्तार कुख्यात मानव तस्कर प्रभा मुनि के जरिए इन लड़कियों को विभिन्न जगहों में बेच दी गई थी।  प्रभा मिंज का पति करता था दुष्कर्म  किसी तरह गुमनामी और तस्कर के चंगुल से बच कर निकली लड़कियों ने बताया कि मानव तस्कर प्रभा मिंज का पति उसके साथ बड़ी ही बेरहमी से मारपीट करता था। हर दिन वह उसके साथ गलत काम किया करता था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।    कई को अपने घर का याद नहीं है। फिर भी कुछ धुंधली यादों के सहारे वे अपने घर की तलाश कर रही हैं। हालांकि, कुछ लड़कियों ने बताया कि पेट भरने के नाम पर उनको एक वक्त मात्र दो रोटी दी जाती थी। पुलिस और प्रशासन फिलहाल इन लड़कियों को उनके घर तक पहुंचाने की कोशिश में जुटा है।

प्रभा मिंज का पति करता था दुष्कर्म

किसी तरह गुमनामी और तस्कर के चंगुल से बच कर निकली लड़कियों ने बताया कि मानव तस्कर प्रभा मिंज का पति उसके साथ बड़ी ही बेरहमी से मारपीट करता था। हर दिन वह उसके साथ गलत काम किया करता था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

कई को अपने घर का याद नहीं है। फिर भी कुछ धुंधली यादों के सहारे वे अपने घर की तलाश कर रही हैं। हालांकि, कुछ लड़कियों ने बताया कि पेट भरने के नाम पर उनको एक वक्त मात्र दो रोटी दी जाती थी। पुलिस और प्रशासन फिलहाल इन लड़कियों को उनके घर तक पहुंचाने की कोशिश में जुटा है।