फैटी लिवर से छुटकारा दिलाएंगी ये जड़ी बूटियां

फैटी लिवर एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन सकती है, जो तब होती है जब लिवर के सेल्स में फैट ज्यादा मात्रा में जमा हो जाता है। यह समस्या दो प्रकार की होती है- नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर और अल्कोहलिक फैटी लिवर। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह लिवर सिरोसिस या लिवर फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। आयुर्वेद में कुछ विशेष जड़ी-बूटियां हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करने, सूजन को कम करने और उसकी काम करने की क्षमता को सुधारने में मदद करती हैं। यहां कुछ ऐसी ही असरदार जड़ी-बूटियों के बारे में जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं इनके बारे में। फैटी लिवर में फायदेमंद जड़ी-बूटियां भृंगराज- भृंगराज को आयुर्वेद में एक असरदार लिवर टॉनिक माना जाता है। यह लिवर के सेल्स को रिजूविनेट करता है और टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसे भृंगराज पाउडर या काढ़े के रूप में लिया जा सकता है। पुनर्नवा- यह प्राकृतिक रूप से डाइयुरेटिक होती है, जिससे शरीर से एक्स्ट्रा और टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। पुनर्नवा लिवर में जमा फैट को कम करने और सूजन को कंट्रोल करने में मदद करती है। आंवला- विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला लिवर सेल्स को रिजूविनेट करता है और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसे जूस, पाउडर या कच्चे रूप में खाया जा सकता है। गिलोय- गिलोय को ‘अमृता’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह लिवर की काम करने की क्षमता को बढ़ाती है और सूजन को कम करती है। हल्दी- हल्दी में मौजूद करक्यूमिन लिवर को डिटॉक्स करता है, जिससे उसकी काम कनरे की क्षमता में सुधार आता है। हल्दी को दूध, पानी या चाय में मिलाकर लिया जा सकता है। अजवाइन- अजवाइन पाचन को सुधारती है और लिवर में जमा एक्स्ट्रा फैट को घटाने में मदद करती है। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालकर लिवर को स्वस्थ बनाए रखती है। त्रिफला- त्रिफला लिवर को साफ करने में मदद करता है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और पाचन को सुधारता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या कम होती है। मेथी- मेथी के बीज लिवर की सूजन को कम करते हैं और शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं, जिससे फैटी लिवर की समस्या कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अर्जुन छाल- अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने और उसमें जमा फैट को कम करने में मदद करते हैं।
E-Paper