पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक ‘भ्रष्टाचार’ के नये आरोपों का कर रहें हैं सामना

कुआलालंपुर: मलेशिया की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी और पुलिस ने कहा है कि हिरासत में लिए गए पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक सत्ता का दुरूपयोग करने और रिश्वत लेने के मामले में  कम से कम दो दर्जन से अधिक नये आरोपों का सामना करेंगे. नजीब को आज अदालत में पेश किया जाएगा.पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक 'भ्रष्टाचार' के नये आरोपों का कर रहें हैं सामना

अपने व्यक्तिगत बैंक खाते में 68. 1 करोड़ डॉलर ट्रांसफर करने के मामलें को लेकर बुधवार को भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

राष्ट्रीय पुलिस उप प्रमुख नूर राशिद इब्राहिम ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर लगें 21 आरोपों में अवैध धन प्राप्त करना, उसका इस्तेमाल करना और उसका ट्रांसफर करना शामिल है. भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने कहा कि नजीब मलेशियाई भ्रष्टाचार रोधी आयोग अधिनियम के प्रावधान के तहत आरोपों का सामना करेंगे.

2009 से 2018 तक मलेशिया के 6वें प्रधानमंत्री रहें नजीब को भ्रष्टाचार के आरोप के बाद मई में हुयें चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था. यूनाईटेड मलाय नेशनल आर्गनाईजेशन नामक दल के शीर्ष नेता नजीब रजाक मलेशिया की सत्ता पर 60 वर्षो से काबिज मलेशिया बरिसन राष्ट्रीय गठबंधन में शामिल थें. 

मलेशिया में इस साल मई में हुये चुनाव के दौरान वहां पकतन हरपन गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की थी. गठबंधन के मोहम्मद महाथिर के प्रधानमंत्री बनने के बाद वर्तमान सरकार ने उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक कमिटी बनायी है. 

1957 के बाद पहली बार मलेशिया में सत्ता परिवर्तन हुआ है. नजीब पर लगें आरोप मई के चुनावों में एक बड़ा मुद्दा बन कर सामने आया था. जिसके बाद वहां के लोगो की नाराजगी नजीब की सरकार को सत्ता गवां कर भुगतनी पड़ी.  इस साल 9 मई को हुए चुनावों के बाद नजीब पर चल रहे भ्रष्टाचार के मामले पर वर्तमान सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है. 

23 जुलाई 1953 को जन्में नजीब रजाक मलेशिया के दूसरे प्रधानमंत्री रहें अब्दुल रजाक के दूसरे पुत्र हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कुआलालम्पुर में पूरी की थी. जिसके बाद इंग्लैंड में आगे की पढाई की थी. उन्होंने मलेशिया में अपनी सियासी पारी की शुरुआत 1976 में मलेशिया के संसद में अपनी उपस्थिति दर्ज करा की थी. मलेशिया की राजनीती में लम्बी पारी खेलने वाले नजीब फिलहाल भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोंपों का सामना कर रहे हैं.