
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): दैनिक कार्यक्रम सरलता से संपन्न होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुर्घटना के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। परिवार में सुखशांति का वातावरण रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। निवेश्ा न करें।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): संतान की शिक्षा, कॅरियर पर खर्च होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कला व साहित्य के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। व्यापार के हालात ठीक नहीं रहेंगे। सलाह लेकर निवेश करने से लाभ।
GEMINI (21 मई – 20 जून): विद्यार्थियों के लिए समय ठीक नहीं है। फालतू कार्यों में समय नष्ट होगा। सीमाविहीन प्रेम संबंध आलोचना का कारण बन सकते हैं। परिवार में हंसी खुशी का वातावरण रहेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): नवीन कार्यों की योजना बनेगी। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रेम प्रसंगों में विफलता मिलेगी। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। यात्रा शुभ।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग हैं। मीठा बोलना शुभ फल देगा। नए वस्त्र, आभूषण क्रय कर सकते हैं। संतान का सहयोग मिलेगा। उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सामान्य।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): अतिथिजनों का साहचर्य आनंदित करेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार की नई योजनाओं पर विचार करेंगे। सहयोगी आपके कार्य में व्यवधान पैदा कर सकते हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): आर्थिक पक्ष सुदृढ़ रहेगा। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। अनावश्यक किसी की डांट सुनना पड़ सकती है। प्रेमियों के बीच प्रेम गहरा होगा। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे। निवेश से लाभ।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): परिवार में सुख शांति व आपसी सामंजस्य का वातावरण रहेगा। दूसरों की मदद का भाव मन में रहेगा। वाणी माधुर्य का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में आगे रहेंगे। युवाओं को कॅरियर के नए अवसर मिलेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): नए वस्त्र, आभूषण क्रय कर सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की रुपरेखा बनेगी। उच्चाधिकारी सहयोग की भावना रखेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। यात्रा शुभ।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता के योग हैं। रोजी रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंध अपने अंजाम शादी तक पहुंच सकते हैं। मित्रों की सलाह काम आएगी। रुका पैसा मिलेगा। निवेश लाभदायक।