ईशा की इतनी हॉट तस्वीरें आपने भी कभी नहीं देखी होंगी

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार ईशा कोपिकर आज अपना 42 वां जन्मदिन मना रहीं हैं. ईशा ने अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ हॉट अदाओं के लिए भी इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है. ईशा के जन्मदिन पर आज हम आपको उनकी अब तक की सबसे हॉट तस्वीरें दिखा रहे हैं.

ईशा का जन्म 19 सितंबर 1976 में एक कोंकणी परिवार में हुआ था और बड़े होकर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से ही की. साउथ इंडियन फिल्मों से जुड़ने वाली ईशा ने बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई और अपनी खूबसूरती से सभी को अपना दीवाना बना लिया.

ईशा ने साल 1995 में ईशा ने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, जिसमें वो मिस टैलेंट क्राउन चुनी गईं थीं. ईशा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म फ़िज़ा से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘प्यार, इश्क और मोहब्बत’, ‘आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया’, कंपनी’, ‘कांटे’, ‘दिल का रिश्ता’, ‘हेल्लो’, ‘एक विवाह ऐसा भी’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है.

ईशा ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में भी काम किया है. ईशा अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ हॉट लुक के लिए भी मशहूर हैं. वो हर थोड़े दिन में अपने हॉट फोटोज शेयर कर चर्चाओं में रहती ही हैं.