
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव ने मंगलवार को मथुरा में थे वहां से ब्रजरज पहुंचे तेजप्रताप ने परंपरागत वेशभूषा धोती-कुर्ता, तुलसी की कंठी पहने यहां पहुंचे, साथ ही तेजप्रताप यादव के मित्रों की पूरी मंडली भी इसी वेशभूषा में थी।
तेजप्रताप ने कहा-हम कृष्ण के वंशज हैं
तेजप्रताप जब मथुरा स्टेशन डायरेक्टर के पास पटना वापसी का टिकट बनवाने के लिए पहुंचे तो उन्होंने कहा कि हम भगवान कृष्ण के वंशज हैं और यहां पिछले 15 वर्ष से श्रीवृन्दावनी फाउंडेशन बनाकर भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीलास्थलियों के संरक्षण और विकास कार्यों में जुटे हैं। रमेश बाबा के साथ ब्रम्हांचल पर्वत के संरक्षण में भी उन्होंने सहयोग दिया था।
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे तेजप्रताप
यहां तेजप्रताप केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि वर्तमान सरकार ने गरीबों को पूरी तरह नकार कर सिर्फ उद्योगपतियों को सिर पर बिठाया है। 2019 में देशभर से भाजपा का सफाया हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि माल्या जैसे उद्योगपतियों को प्रधानमंत्री मोदी का संरक्षण मिला हुआ है। उन्हें पकड़कर वापस लाना चाहिए, जो गरीबों का पैसा लेकर फरार हैं। देश में कहीं भी महिला सुरिक्षत नहीं है।
पिता की खूब तारीफ की
तेजप्रताप ने कहा कि उनके पिता जब रेलमंत्री थे, तब रेलवे को जमीनी स्तर से जोड़ने के लिए कुल्हड़ों, खादी के पर्दे आदि के सफल प्रयोग कर मुनाफा कमाया था और कुलियों का नियमितीकरण शुरू किया था। अब रेलवे के हालात और कुलियों की दशा बदतर है। वह राजधानी एक्सप्रेस की दिल्ली से पटना की बुधवार की टिकट बनवाकर बरसाना लौट गए।