PAK से आज महामुकाबला: रायडू, कार्तिक या जाधव-किसका कटेगा पत्ता?

हॉन्गकॉन्ग के साथ हुए मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान से मुकाबले में बड़े बदलाव करना जरूर चाहेंगे. वैसे तो हॉन्गकॉन्ग के साथ हुए मुकाबले में रोहित शर्मा ने बेंच स्ट्रेंथ आजमाने की सोची थी, लेकिन पाकिस्तान के साथ वे बेस्ट टीम के साथ उतरना चाहेंगे. एक्सपेरिमेंट करने की वजह से टीम इंडिया हॉन्गकॉन्ग के साथ हुआ मुकाबला हारते हारते बची है.

ऐसे में पाकिस्तान से मुकाबले में टीम में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या की वापसी तय दिख रही है. हालांकि इसके लिए किसका पत्ता कटेगा यह बड़ी बात होगी. 

टीम ने जहां दिनेश कार्तिक और अंबाति रायडू को बैट्समैन के रूप में तो केधार जाधव को ऑलराउंडर के रूप में आजमाया था. 

ऐसे में अंबाति रायडू ने अपने प्रदर्शन से दिनेश कार्तिक के लिए मुश्क‍िल खड़ी कर दी है. साथ ही इस वजह से मनीष पांडे की भी टीम में एंट्री लगभग नहीं होती दिखाई दे रही हे. 

हॉन्गकॉन्ग के मैच में जहां अंबाति रायडू ने हाफ सेंचुरी लगाई और धवन के साथ एक बड़ी साझेदारी की तो दिनेश कार्तिक औसत बल्लेबाजी ही कर सके.