BREAKING : पूर्वांचल राज्य की मांग कर रही महिला ने बस में पेट्रोल डाल लगाई अाग, गिरफ्तार

वाराणसी स्थित कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर लखनऊ जा रही वाल्वो एसी बस में एक महिला ने पेट्रोल डालकर अाग लगा दी। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला अलग पूर्वांचल राज्य बनाये जाने की मां करते हुये मोदी से मिलने की मांग कर रही थी।  जिससे काफी अफरातफरी मच गई हालांकि थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया मगर तब तक आग ने काफी नुकसान पहुंचाया दिया। यूपी 32 डीएन 0184 नंबर की वॉल्‍वो बस में आग लगने के बाद आसपास की बसों को तुरंत मौके से हटा दिया गया। 

बुधवार सुबह करीब साढे़ दस बजे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की रोडवेज परिसर में लखनऊ जाने के लिए खड़ी वाल्वो बस में अचानक आग लग गई। धुआं उठते देख लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते पूरी बस में आग फैल गई। जिससे समूचे परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया मगर तब तक एसी बस पूरी तरह जल चुकी थी। बस में आग लगने से रोडवेज परिसर में विभागीय सुरक्षा के बंदोबस्‍त की भी इसी के साथ पोल पटटी खुल गई। 

महिला पर लगाया आरोप

स्‍थानीय लोगों और माैके पर मौजूद यात्रियों के मुताबिक बस में आगजनी एक महिला ने किया था जो पीएम नरेंद्र मोदी से मिलना चाह रही थी। हालांकि आगजनी के बाद महिला मौके से चली गई, पुलिस अब उस महिला की तलाश में जुट गई है।