
अपने संसदीय क्षेत्र पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भारी उद्योग राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो दिव्यांगों को साइकिल और दूसरी मशीनें बांट रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक शख्स को जमकर धमकाया. इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो कैमरे में कैद हो गया और अब वायरल हो रहा है.
वीडियो में बाबुल सुप्रियो कह रहे हैं, ”क्या बात है भाई साहब कोई तकलीफ है? आपका एक टांग तोड़कर फिर मैं आपको व्हीलचेयर दे सकता हूं. यहां खड़े हो जाइए साइड में.”
बाबुल सुप्रियो इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने अपनी सिक्यॉरिटी से जो कहा वो भी सुनिए. बाबुल सुप्रीयो ने कहा, ”अगली बार ये वहां से हिलें तो आप इन लोगों का एक-एक पैर तोड़ दीजिएगा मैं इनको एक-एक लाठी दे दूंगा.”
What happened to you? Any problem? I can break one of your legs: Union Minister Babul Supriyo to a man during a program for differently abled people at Nazrul Manch in Asansol #WestBengal pic.twitter.com/cFxpF7K6Pn
— ANI (@ANI) September 18, 2018