
राहुल गाँधी की अध्यक्षता वाली कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में एक बयान जारी करके दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफे की खबरों से धुल हटा दी है। पार्टी ने अपने हालिया बयान में इन ख़बरों को महज अफवाह बताते हुये कहा है कि अजय माकन दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। 
दरअसल आज सुबह एक खबर आई थी कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन अपने पद से जल्द ही इस्तीफा देने वाले है। देश की एक प्राइवेट न्यूज़ एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से इस खबर का दावा किया था। इस एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन अपनी ख़राब सेहत की वजह से अपने पद से इस्तीफा देने वाले है। इस खबर के बाद से देश की राजनीति में काफी सियासी हलचल हुई थी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी एक बड़ा झटका लगा था।
इस खबर के तूल पकड़ते के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि अजय माकन को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या है लेकिन यह समस्या बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है। पीसी चाको ने यह भी स्पस्ट किया है कि अजय माकन इस्तीफा ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है और वे महज मेडिकल चेकअप के लिए देश से बाहर गए है।