
अपनी प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की आज यहां पर शामत आ गई। वह प्रेमिका के घर के पास ही था कि कुछ लोगों ने उसको पकड़ लिया। इसके बाद सिर गंजा कर दिया। इतना ही नहीं जूतों की माला पहनाने के बाद पिटाई करते हुए उसका जुलूस निकला गया।
बुलंदशहर नगर कोतवाली के मोहल्ला साठा में आज प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को प्रेमिका के परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने युवक को पहले गंजा किया। इतना ही नहीं इसके बाद बाद में जूतों की माला पहनाकर जुलूस निकाला और पिटाई भी की।
इस दौरान वहां पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों का जमघट लगा रहा। जब पुलिस को सूचना पर पहुंची तो युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला कल देर शाम का है, जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।