
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक स्काईवॉक के तारों में उलझा हुआ दिखा, जिसे ट्रैफिक पुलिस के एक जवान चंद्रप्रकाश निषाद ने बाल-बाल बचा लिया। सूत्रों के मुताबिक मानसिक विक्षिप्त युवक घर में चल रहे आपसी विवाद के बाद तनाव में था। हालांकि यह खुलासा नहीं हुआ है कि युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया था या किसी हादसे के चलते पैर फिसलने से वह स्काईवॉक पर तारों में फंस गया।
मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर में सुबह स्काईवॉक के सरियो में एक युवक उलझ कर लटक गया। खुद को बचाने की कोशिश में लगे युवक को जब आसपास से निकलने वाले राहगीरों ने देखा तो वो भी सन्न रह गए।
तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस की दी गई। युवक को ट्रैफिक पुलिसकर्मी चंद्रप्रकाश निषाद ने सीढ़ियों की मदद से बचा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। लोगों का कहना था कि स्काईवॉक में लटका युवक वहां बिना सुरक्षा के काम रहा था।
इस घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब से स्काईवाक बनाने का काम शुरु किया है। तब से कुछ न कुछ हादसे होते रहते है। पहले भी लालगंगा के सामने स्काईवाक के लिए खोदे गए गड्ढे में एक युवक की लाश मिली थी, जिसकी शिनाख्ती अब तक नही हो पाई है।
वही स्काईवाक निर्माण के दौरान वाहन एक्सीडेंट के भी की घटना हो चुकी है। इसी तरह आज भी एक कर्मचारी स्काई वाक पर चढ़कर वेल्डिंग का काम कर रहा था, तभी अचानक फिसल गया और लटक गया। कर्मचारी के शोर मचाने पर चौक में खड़े ट्रैफिक पुलिस ने सीढ़ी के मदद से युवक की जान बचाई। जिससे आज एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया।