
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को रांची पहुंचे हैं। नड्डा ने धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास भी पहुंचे हैं। 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए बन रहे जर्मन हैंगर पंडाल, मंच से लेकर प्रधानमंत्री के आने के रास्ते, निकास आदि का जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों में कुछ बदलाव के भी निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करेंगे।
नड्डा के इस दौरे का मकसद झारखंड में स्वच्छता अभियान को गति देना तथा प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे को अंतिम रूप देने का है। नड्डा इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारियों संग गहन मंथन करेंगे। इससे पहले रांची जिले के ही नगड़ी में देश में पहली बार कैशलेस योजना और डीबीटी (लाभार्थियों के खाते में सीधे अनुदान देने की योजना) की घोषणा की गई थी, जो असफल साबित हुई।