पति को था अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक, पत्नी को कई टुकड़ों में काट डाला

जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के रधाउर गांव में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या की और फिर शव को धारदार हथियार से काट डाला। मृतका की पहचान  गांव के रामएकबाल महतो की  पत्नी  संझा देवी (48) के रूप में की गई है।जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के रधाउर गांव में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या की और फिर शव को धारदार हथियार से काट डाला। मृतका की पहचान  गांव के रामएकबाल महतो की  पत्नी  संझा देवी (48) के रूप में की गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  घटना की बाबत पुत्र मुकेश महतो के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है,जिसमें पिता राम एकबाल महतो को आरोपित किया है।   दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मृतका चार पुत्र व तीन पुत्रियों  की मां थी। पति  रामएकबाल रिक्शा चलाता है। संझा देवी गांव में मुढ़ी -कचरी की दुकान करती थी। पति अक्सर अवैध संबंध का आरोप लगा कर उसकी पिटाई करता था। इसी क्रम में रविवार की रात उसने संझा देवी की धारदार  हथियार से काट कर हत्या कर दी और फरार हो गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  घटना की बाबत पुत्र मुकेश महतो के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है,जिसमें पिता राम एकबाल महतो को आरोपित किया है। 

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मृतका चार पुत्र व तीन पुत्रियों  की मां थी। पति  रामएकबाल रिक्शा चलाता है। संझा देवी गांव में मुढ़ी -कचरी की दुकान करती थी। पति अक्सर अवैध संबंध का आरोप लगा कर उसकी पिटाई करता था। इसी क्रम में रविवार की रात उसने संझा देवी की धारदार  हथियार से काट कर हत्या कर दी और फरार हो गया।