
ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। मित्र मददगार साबित होंगे। सामाजिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। 
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद हो सकती है। संपत्ति संबंधी मसले हल होंगे। दांपत्य जीवन में समरसता आएगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। आध्यात्म व दर्शन के प्रति विशेष रुचि रहेगी।
GEMINI (21 मई – 20 जून): मेहनत व परिश्रम करने से हर चीज को अाप अपने अनुकूल कर लेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार का पूर्ण स्नेह व सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): पुराने यादें ताजा करके आप काफी आनंदित महसूस करेंगे। नवीन वस्त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बनेगी। नाैकरी में आपका दबदबा रहेगा। आए के नए स्रोत बनेंगे। खानपान का शौक बढ़ेगा। यात्रा शुभ।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): धन का निवेश सोच समझकर करें। अपनी बुरी आदतों को सुधारें। अपरिचित व्यक्तियों पर भरोसा न करें। किसी से उपहार मिल सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार आएगा। निवेश से लाभ की संभावनाएं प्रबल हैं।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): लॉटरी, जुआ आदि से दूर रहें। किसी पुरानी बीमारी के उभरने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। मित्रों के साथ सैर सपाटा हो सकता है। निवेश से लाभ।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): स्वास्थ्य पर ध्यान दें अन्यथा कष्ट झेलना पड़ सकता है। विद्याध्ययन संबंधी अच्छा समाचार मिल सकता है। दैनिक कार्य सरलता से संपन्न होंगे। लेनदेन व क्रय विक्रय में पूर्ण सावधान रहें। निवेश से लाभ।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा। धर्म, कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। भूमि, भवन क्रय करने से पहले उचित सलाह लें। आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। सेहत अच्छी रहेगी।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): आर्थिक पक्ष डांवाडोल रहेगा। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। पैतृक संपत्ति मिलने के आसार हैं। मित्रों की सलाह महत्वपूर्ण साबिज होगी।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। मित्रों के सहयोग से रुका हुआ काम बनेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अधिक ध्यान देंगे। वाद विवाद से दूर रहें। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय है। उलझनों के बाद भी पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। अतिथिजनों का साहचर्य आनंदित करेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।