
सूर्य 17 सितंबर, सोमवार को सूर्य सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर अपनी सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में जा रहे हैं। ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। वहीं, 18 सितंबर 2018 को बुध भी सिंह राशि से निकलकर अपनी कन्या में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि बुध की उच्च राशि है। इस तरह कन्या राशि में बुधादित्य योग बनेगा। जानें राशियों पर कैसा होगा असर…
मेष- बुध के गोचर अनुसार धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। सूर्य आपकी राशि के छठवें भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। लंबी यात्रा के अवसर बन सकते हैं।
वृष- बुध के गोचर से मानसिक तनाव, कार्यों में असफलता, आर्थिक हानि हो सकती है। वहीं सूर्य के पांचवें भाव में होने के कारण मिश्रित फल मिलेंगे। अधिकारियों से लाभ मिल सकता है।
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए बुधादित्य योग चौथे भाव में होगा। माता को सुख प्राप्त मिलेगा, लेकिन उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन लाभ, वाहन सुख, कार्यस्थल पर अधिकारियों से लाभ मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क- बुध के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में कमी महसूस होगी। धन हानि होगी। सूर्य के कारण लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। समाज में प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेल-मिलाप होगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या ट्रांसफर हो सकता है।
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए गोचर से दूसरे भाव में बुधादित्य योग बन रहा है। धन लाभ होगा, लेकिन क्रोध और वाणी में संयम बनाकर रखें। प्रतिष्ठा बढे़गी।
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए पहले भाव में बुधादित्य योग से धनहानि के योग हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं।