
भारतीय हॉकी टीम के स्टार प्लेयर सरदार सिंह, जिन्होंने हाल ही में खेल से सन्यास लिया है, ने खुलासा किया है कि मास्टर ब्लास्टर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया में इस साल के राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) मे नज़रअंदाज़ किए जाने के बाद भी वापसी करने के लिए प्रेरित किया था. 
शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए सरदार ने कहा कि, “जब मुझे सीडब्ल्यूजी से बाहर निकाला गया, तो मैंने सचिन पाजी को बुलाया, मैं बहुत परेशान महसूस कर रहा था, मैंने उससे पूछा कि जब वे शुन्य पर आउट होते थे तो क्या करते थे ? सरदार ने कहा कि इसपर सचिन ने मुझे कहा कि लोग आपके ख़राब प्रदर्शन पर आपकी आलोचना करते हैं और अच्छे प्रदर्शन पर आपकी प्रशंसा करते हैं.
सरदार बताते हैं कि सचिन के साथ काफी देर तक चली बातचीत में सचिन ने उनसे कहा कि वे अपने पुराने वीडियो देखे और सारी आलोचनाओं को भूलकर अपने प्राकृतिक खेल पर ध्यान दें. सरदार ने कहा कि सचिन की सलाह से मुझ काफी फायदा हुआ और पिछले 4-5 मैचों में मेरा खेल सुधरा है. अपने सन्यास के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत ही कड़ा निर्णय था, मैंने इसके लिए कई लोगों से विचार विमर्श किया और मुझे लगा की अब मुझे सन्यास ले लेना चाहिए ताकि नए खिलाड़ियों को मौका मिले.