बिहार: सीएम नीतीश की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न, कुल 27 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में आज कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी है। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को स्वीकृति दी गई है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सुगम प्रबंधन एवं संचालन के लिए मुख्यालय एवं क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न कोटि के कुल 301 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

नालंदा के बिहार राज्य खेल अकादमी में 81 पदों पर नियुक्ति होगी। कैबिनेट बैठक में पंचायत निर्माण कार्य मैन्युअल को स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के अंतर्गत सासाराम शहर के लिए सोन नदी से जल को पेयजल के रूप में देने को लेकर 1 हजार 347 करोड रुपए की स्वीकृति दी गई है। बिहार वेब मीडिया संशोधन नियमावली 2024 को भी स्वीकृति दे दी गई है। इसके अलावा जिला परिषद भू-संपदा लीज नीति 2024 को स्वीकृति दी गई है।

E-Paper