‘बिग बॉस 12’ का धमाकेदार आग़ाज़, ‘घर’ के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार

रविवार की रात नौ बजे छोटे पर्दे पर बिग बॉस सीज़न 12 का धमाकेदार आग़ाज़ हो गया। नए सीज़न में बिग बॉस के घर और सेट के अलावा कुछ और चीज़ें भी नई हुई हैं, जिनमें सबसे चौंकाने वाली बात है शो के पहले ही दिन इविक्शन, जिसके चलते दो कंटेस्टेंट्स को घर में दाख़िल होने से पहले ही बेघर होना पड़ा।

बिग बॉस 12 की शुरुआत पिछले सीज़ंस की तरह इस बार भी सलमान ख़ान की डांस परफॉर्मेंस हुई और फिर एक-एक करके सलमान ने प्रतिभागियों को इंट्रोड्यूस करवाया। बिग बॉस 12 के मंच पर प्रतिभागियों से सवाल-जवाब करने के लिए एक पैनल बिठाया गया था, जिसमें बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे, बिह बॉस 10 के विनर मनवीर गुर्जर, टीवी पत्रकार दिबांग और श्वेता सिंह शामिल रहे। बिग बॉस 12 में पिछले सीज़ंस की तरह मिले-जुले कंटेस्टेंट्स हैं, यानि कुछ सेलेब्रिटीज़ या मशहूर चेहरे हैं तो कुछ आम लोगों के बीच से आये हैं।