
पूरे देश में इन दिनों गणपति उत्सव की धूम है। मुख्य रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाने वाले इस पर्व से बॉलीवुड भी अछूता नहीं। बॉलीवुड भी पूरी तरह से गणपति के रंग में रंग गया है। तमाम फ़िल्म स्टार्स अपनी अपनी तरह से इस पर्व को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
इन सबके बीच चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी गणपति दर्शन के लिए पहुंची। ऐश्वर्या के साथ उनकी मॉम और बेटी आराध्या भी थीं। इससे पहले भी कई बार ऐश्वर्या अपनी मॉम और बेटी के साथ मंदिर पहुंचती रही हैं। ऐश्वर्या अक्सर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर भी जाती रही हैं। बहरहाल, इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ये सभी कितने उत्साहित नज़र आ रहे हैं। क्यूट आराध्या अपनी एक सहेली का हाथ थामे चल रही हैं।
लाइट कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में ऐश्वर्या बिल्कुल भक्ति में डूबी लग रही हैं। वहीं आराध्या ने इस मौके पर नारंगी कलर का सलवार कुर्ता पहना हुआ है। नन्हीं आराध्या इस तरह के ट्रेडिशनल ड्रेस में कम ही दिखती हैं! आराध्या आज देश की सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से हैं और मॉम ऐश्वर्या के साथ अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।