सलमान खान करेंगे मशहूर अदाकारा नूतन की पोती को फिल्मों में लॉन्च

अपने जमाने की मशहूर और यादगार अदाकारा नूतन की पोती अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। हमेशा से नए चेहरों को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले सलमान खान एक बार फिर नए चेहरे को लॉन्च करने जा रहे हैं। नूतन की पोती प्रनूतन को सलमान खान लॉन्च करेंगे।

सलमान खान द्वारा एक और नए चेहरे को बॉलीवुड में लॉन्च किया जाएगा। मोहनीश बहल की बेटी और प्रसिद्ध अदाकारा नूतन की पोती प्रनूतन बहल जल्द फिल्मों में दिखाई देंगी। सलमान खान फिल्म्स की ओर से प्रोड्यूस की जाने वाली फिल्म में जहीर इकबाल के अपोजिट प्रनूतन होंगी। इस फिल्म को लेकर अभी यह जानकारी मिली है कि इसे नितिन कक्कड़ डायरेक्ट करेंगे और शूटिंग कश्मीर में होगी। कुछ दिन पहले प्रनूतन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उनकी तस्‍वीरें देखते ही लोगों ने उनको उनकी दादी नूतन से कंपेयर करना शुरू कर दिया था।