
लोग अपने प्यार को पाने के लिए ना जाने क्या-क्या करते हैं. किसी को अगर पाना हो तो आप कई तरीके अपनाते हैं. प्रपोसल के अनोखे तारीखे अपने देखे ही होंगे लेकिन ऐसा देखा है जिसमें आपको ये पता चला कि एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोस तो कर दिया लेकिन नौकरी से हाथ धोना पड़ गया. जी हाँ, बात थोड़ी सी अजीब हो जाती है जब सब कुछ ठीक चलता रहे और बीच में एक बुरी ख़राब आ जाये. ऐसा ही कुछ हुआ है इन कपल्स के बीच.
दरअसल, चीन की एक एयरहोस्टेस को नौकरी से इसलिए निकाल दिया क्योंकि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे फ्लाइट में प्रपोस कर दिया था. जी हाँ, आप देख सकते हैं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल ही रहा है जो बेहद ही रोमांटिक दिखाई दे रहा है लेकिन उसके पीछे कहानी कुछ अच्छी नहीं है. वीडियो में आप देख सकते हैं एक एयर होस्टेस को उसका बॉयफ्रेंड घुटने के बल बैठकर शादी के लिए प्रपोज कर रहा है.
यह वीडियो इसी साल मई का है जो काफी वायरल हुआ था और सितम्बर में एयरहोस्टेस को ये कह दिया गया कि उसने यात्रियों की सुरक्षा को अनदेखा किया इसलिए उसे नौकरी को छोड़ना होगा. कंपनी ने ये भी कहा कि उनके निजी पल के कारण यात्रियों के बीच शोरगुल हुआ जो कि उनकी सुरक्षा के लिहाज से काफी गैर-जिम्मेदारी भरा है. इस वीडियो पर हर तरह की प्रतिक्रिया आ रही है जिसे कुछ अच्छा भी समझ रहे हैं और कुछ लोग बुरा भी.