
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल राम मंदिर नहीं, बल्कि 100 करोड़ हिंदुस्तानियों के घर राम राज्य की समृद्धि का सपना देखा था। पर आज स्थिति क्या है। हमने जिसे राम का वकील बनाकर भेजा था वह मुस्लिम महिलाओं के लिये ट्रिपल तलाक का वकील बन गया। 
देहरादून के एक वेडिंग पॉइंट में आयोजित कार्यक्रम में तोगड़िया ने कहा कि यदि हम आज भी मंदिर नहीं बना पाए तो वह दिन दूर नहीं जब हिंदूू अल्पसंख्यक हो जाएगा। यह सिर्फ राम मंदिर नहीं, बल्कि 100 करोड़ हिंदुओं के घरों की सुरक्षा का प्रश्न है।
हिंदुओं को बचाना है तो जिहादी विचारधारा को पराजित करना होगा। मंदिर का निर्माण इसलिए भी जरूरी है कि रामराज वापस आए। आज यह स्थिति है कि 19 करोड़ लोग रात को भूखे सो रहे हैं। कहा, निम्न वर्ग आज बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे सकता। अन्नदाता कर्ज तले दबा है। तीन लाख किसान कर्ज के कारण आत्महत्या कर चुके हैं। यह लड़ाई भारत के खोए वैभव को लौटाने की है।