कड़ी सुरक्षा के बीच शिअद की पोल खोल रैली शुरू

पोल खोल रैली में शामिल होने के लिए शिअद के शीर्ष नेता प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल आदि फरीदकोट पहुंच गए हैं। रैली को लेकर तीन दिन तक उहापोह की स्थिति बनी रही। सरकार ने रैली की इजाजत नहीं दी थी। बाद में शिअद ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की, जहां से पार्टी को रैली करने की इजाजत मिल गई।कड़ी सुरक्षा के बीच शिअद की पोल खोल रैली शुरू

फिरोजपुर रोड पर स्थित सब्जी मंडी परिसर में रैली के लिए विशाल पंडाल बनाया गया है। इसमें 25 हजार कुर्सियां लगाई गईं हैं। रैली की सुरक्षा व निगरानी के लिए एआरपी की 5 कंपनियों समेत आसपास के जिलों की पुलिस फोर्स के एक हजार मुलाजिमों की तैनाती की गई है। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात हैैं।

रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के लिए लंगर की व्यस्था की गई है। उधर, विरोध की आशंका के चलते पुलिस ने सिख जत्थेबंदियों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी निगाह है। रैली स्थल पर आने वाले हर व्यक्ति को तलाशी ली जा रही है।

उधर,  अकाली दल की रैली के विरोध में कई सिख जत्थेबंदियों ने रैली स्थल से कुछ दूरी पर प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्य रैली में घुसने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कुछ लोगों ने बेरिकेट्स तोड़कर रैली स्थल में घुसने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। स्थिति पर काबू करने के लिए आइजी फिरोजपुर भी मौके पर पहुंचे।