किशोरी के मुंह मे कपड़ा ठूंस कर किया दुष्कर्म

आरोपी ने हल्का सिपाही से मिलकर खुद के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर देकर दर्ज करा दिया मुकदमा आरोपी ने हल्का सिपाही से मिलकर खुद के  खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर देकर दर्ज करा दिया मुकदमा  __ पीड़िता कह रही किया गया रेप  रेप के आरोप से बचने के लिए आरोपितों ने हल्का सिपाही मिलकर खुद के खिलाफ पीड़िता की ओर से छेड़छाड़ की तहरीर दी। दो दिन तक किशोरी सदमे में रही आज जब वह थाने में तहरीर लेकर पहुंची तो पुलिस ने आरोपी की तहरीर पर सिर्फ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया।     मामला मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है  जहां पीड़िता द्वारा कोतवाली मे दी गयी तहरीर मे बताया कि उसके माता पिता का निधन हो चुका है और वह अपनी दादी की देखरेख मे उनके साथ मे रहती है। बीती 9 सितम्बर की देर रात घर मे चारपाई पर सो रही थी वहीं कुछ दूरी पर उसकी दादी भी सो रही थी। देर रात गांव के रहने वाले दो  लोग विष्णु व लक्ष्मण ने घर मे घुसकर दबोच लिया और मुह मे कपडा बांध कर दोनो ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।किसी तरह किशोरी चंगुल से छूटी तो शोर मचाया ।जिसपर दादी ने ललकारा तो वह लोग तमंचा लहराते हुऐ जानमाल की धमकी देते हुऐ चले गये। पीड़िता दो दिन सदमे व डर के कारण घर से नहीं निकली। गुरुवार को वह परिजनों के साथ खुद के साथ हुए दुष्कर्म की तहरीर लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने आरोपी द्वारा खुद को बचाने के लिए दी गयी फर्जी तहरीर पर रेप के बजाय छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता जबकि चीख-चीख कर कह रही है कि उसने छेड़छाड़ की कोई तहरीर नहीं दी उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इस मामले पर एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहा मामले की जांच कराएंगे।

 पीड़िता कह रही किया गया रेप

रेप के आरोप से बचने के लिए आरोपितों ने हल्का सिपाही मिलकर खुद के खिलाफ पीड़िता की ओर से छेड़छाड़ की तहरीर दी। दो दिन तक किशोरी सदमे में रही आज जब वह थाने में तहरीर लेकर पहुंची तो पुलिस ने आरोपी की तहरीर पर सिर्फ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया।

मामला मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है जहां पीड़िता द्वारा कोतवाली मे दी गयी तहरीर मे बताया कि उसके माता पिता का निधन हो चुका है और वह अपनी दादी की देखरेख मे उनके साथ मे रहती है। बीती 9 सितम्बर की देर रात घर मे चारपाई पर सो रही थी वहीं कुछ दूरी पर उसकी दादी भी सो रही थी। देर रात गांव के रहने वाले दो लोग विष्णु व लक्ष्मण ने घर मे घुसकर दबोच लिया और मुह मे कपडा बांध कर दोनो ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।किसी तरह किशोरी चंगुल से छूटी तो शोर मचाया ।जिसपर दादी ने ललकारा तो वह लोग तमंचा लहराते हुऐ जानमाल की धमकी देते हुऐ चले गये। पीड़िता दो दिन सदमे व डर के कारण घर से नहीं निकली। गुरुवार को वह परिजनों के साथ खुद के साथ हुए दुष्कर्म की तहरीर लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने आरोपी द्वारा खुद को बचाने के लिए दी गयी फर्जी तहरीर पर रेप के बजाय छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता जबकि चीख-चीख कर कह रही है कि उसने छेड़छाड़ की कोई तहरीर नहीं दी उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इस मामले पर एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहा मामले की जांच कराएंगे।