
निजी जीवन से जुडी सभी बातो को खुले में बता रहे है। और खासकर जब बात पीरियड्स, शारीरिक संबंध और महिलाओं के शोषण के बारे में हो। कई एेसे सितारे हैं जो दुनिया से डरे बिना और किसी की परवाह किए बिना अपने विचारों को लोगों के सामने रखते आए हैं। आज हम आपको कुछ एेसे ही फेसम सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने के बारे में बिना झिझक के अपनी राय रखी है।
दीपिका अकसर अपने विचारों को बिना डरे लोगों के सामने रखती हैं। शादी से पहले संबंध बनाने के बारे में उनका कहना है,’किसी के साथ संबंध बनाना या ना बनाना मेरी खुद की मर्जी है। अगर कोई शादी से पहले किसी व्यक्ति की साथ शारीरिक संबंध बनाता है तो उसे गलत नजर से नहीं देखना चाहिए।’
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे का कहना है, ‘सेक्स बिकाऊ है क्योंकि यह आज भी वर्जित माना जाता है।’ राधिका बॉलीवुड में अपने विचार खुल कर रखने के लिए जानी जाती हैं।
एडल्ट फिल्मों की हीरोइन से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने वाली सनी लियोन का इस बारे में कहना है ,’अगर मैं लोंगो की केयर करती तो आज मैं वहां नहीं पहुंचती जहां पर हूं। सबको वही करना चाहिए जो उन्हें खुद को अच्छा लगता है।’