
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): आप दूसरों की समस्याओं को सुलझाएंगे। व्यापार के निर्णय सोचसमझकर लेने से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में तरक्की के योग है। पिता से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): कुशलता व समझदारी का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। किसी विवाह समारोह में जा सकते हैं। संतान की गतिविधि से परेशान हो सकते हैं। व्यापार में लाभ व नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
GEMINI (21 मई – 20 जून): प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। मित्रों से सुख-दुख साझा करेंगे। वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें। परिवार में सुख शांति रहेगी। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। यात्रा टालें। सेहत सामान्य।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): पति-पत्नी के बीच गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। कानूनी दस्तावेजों की अच्छी तरह पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। भूमि-भवन क्रय कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। निवेश व यात्रा से लाभ।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): युवाओं को कॅरियर व नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार में साझेदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। स्वयं को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। पत्नी व बच्चों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): बच्चों की शिक्षा के लिऐ ऋण लेना पड़ सकता है। फालतू के खर्चों में कटौती करें। बड़े-बुजुर्गों का प्रेम व आशीर्वाद प्राप्त होगा। मित्र आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): व्यापार में हानि के योग हैं। किसी को रुपया उधार नहीं दें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। खानपान का शौक बढ़ेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। बुरे लोग व बुरी सोहबत से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा शुभ।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। काम में व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी आपको सहयोग प्रदान करेंगे। व्यापार की नई योजना पर विचार करेंगे। मित्रों के साथ मनोरंजन यात्रा हो सकती है।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): वैवाहिक संबंधों में मजबूती आएगी। युवा वर्ग मौजमस्ती में समय व्यतीत करेंगे। आपका आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के विवाह में परिवर्तन के योग है। सुक साधनों में वृद्धि होगी। रुका पैसा प्राप्त होगा।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): दिनचर्या अस्तव्यस्त रहेगी। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। परिवार में आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यापार-नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): आय के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएंगे। किसी महिला मित्र का कार्य में सहयोग मिलेगा। खानपान पर विशेष ध्यान दें। निवेश सोचसमझकर करें। यात्रा शुभ।