स्वच्छता ही सेवा: PM मोदी ने अमिताभ से कही भावुक करने वाली बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की। यह अभियान 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के 18 अलग-अलग हिस्सों में मौजूद विभिन्न क्षेत्र के लोगों से संवाद से जुड़कर इस कैंपेन को लॉन्च किया।

प्रधानमंत्री ने अमिताभ बच्चन और रतन टाटा से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। अमिताभ ने बताया कि किस तरह उन्होंने भारत सरकार के स्वच्छता अभियान में अपने सहयोग किया और मुंबई समेत देश के विभिन्न हिस्सों को स्वच्छ बनाने में मदद की है। इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि आज महानायक के माता-पिता, महान कवि हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन, इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वे जहां भी हैं, इन कार्यों के लिए अमिताभ को आशीर्वाद दे रहे होंगे।

इसके बाद जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा ने भी अपनी बात रखी और देश को साफ-सुथरा बनाने वाले इस अभियान के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ की। टाटा ने कहा, स्वच्छता के इस मूवमेंट से रोगों से लड़ने में मदद मिलेगी।