
झारखंड में गुमला के बसिया में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (पीएलएफआइ) नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मार गया उग्रवादी कृष्णा गोप कामडारा थाना के पारही का रहने वाला था। पुलिस मुठभेड़ में बसिया थाना के बोंडेकेरा गांव के सुनील बाड़ा के बारी में जोभी दोहर नामक खेत में मारा गया।
एसपी अंशुमन कुमार, एएसपी सरोज कुमार, एसडीपीओ विकास कुमार घटनास्थल पर पहुंचे हैं। वहीं, मजिस्ट्रेट अजय तिर्की एवं बीडीओ विजय नाथ मिश्रा भी घटनास्थल पहुंच कर जांच कर रहे हैं। घटना के संबंध में एसपी अंशुमन कुमार ने बताया कि पीएलएफआइ उग्रवादी बसिया एवं कामडारा में आतंक बना हुआ था। कई नक्सली घटना में एवं हत्या में शामिल था। पुलिस को इसकी तलाश थी। गुप्त सूचना पर पुलिस छापामारी के दौरान देर रात मुठभेड़ हुई और सिर में गोली लगने से कृष्णा गोप मारा गया।