बोस्‍टन में गैस पाइप लाइन में हुआ बड़ा धमाका,बचाए गए सैकड़ों लोग

 अमेरिका के बोस्‍टन शहर में गुरुवार रात को गैस की पाइपलाइन में एक के बाद एक करीब 70 स्‍थानों पर धमाके और गैस रिसाव की घटनाएं सामने आई हैं. पुलिस के मुताबिक इन स्‍थानों पर गैस रिसाव की भी खबरें हैं. इससे शहर में हड़कंप मच गया. यह धमाके बोस्‍टन के उत्‍तरी इलाके में हुए हैं. इसमें अभी तक 6 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है.बोस्‍टन में गैस पाइप लाइन में बड़ी संख्‍या में धमाके,

किसी भी हालात से निपटने के लिए यहां से सैकड़ों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया है. यह सभी विस्‍फोट बोस्‍टन के तीन सामुदायिक स्‍थानों में हुए हैं. लोगों को उनके घरों से सुरक्षित निकालने के लिए अभी भी अभियान चलाया जा रहा है.

इन विस्‍फोटों के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया जा रहा है और इलाके से लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया जा रहा है. ईस्ट कोस्ट टाउन्स ऑफ लारेंस, एंडोवर और नॉर्थ एंडोवर मेंइन इलाकों में गैस लीकेज की भी खबरें आ रही हैं. इन धमाकों के बाद बोस्‍टन के अलग-अलग इलाकों में आग भी लगी है, जिसे बुझाने के लिए बड़ी संख्‍या में दमकलकर्मी मौजूद हैं