दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक साथ हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में एक साथ दिसंबर के दूसरे सप्ताह में चुनाव कराए जा सकते हैं। पिछले चुनाव कार्यक्रमों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में जहां दो चरणों में चुनाव होने थे वहीं बाकी राज्यों में एक चरण में चुनाव पूरे होते। तेलंगाना में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के सिलसिले में शनिवार को चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची आठ अक्टूबर को प्रकाशित करने की बात कही थी।चुनाव आयोग से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में एक साथ दिसंबर के दूसरे सप्ताह में चुनाव कराए जा सकते हैं। पिछले चुनाव कार्यक्रमों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में जहां दो चरणों में चुनाव होने थे वहीं बाकी राज्यों में एक चरण में चुनाव पूरे होते। तेलंगाना में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के सिलसिले में शनिवार को चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची आठ अक्टूबर को प्रकाशित करने की बात कही थी।  ADVERTISING  inRead invented by Teads मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 15 दिसंबर को पूरा हो रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का 5 जनवरी, 2019, मप्र का 7 जनवरी और राजस्थान का 20 जनवरी 2019 को पूरा होगा। अगर तैयारियां पूरी हुईं तभी चार राज्यों के साथ तेलंगाना के विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसी स्थिति में राज्य में जनवरी या फरवरी में चुनाव कराए जा सकते हैं।

मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 15 दिसंबर को पूरा हो रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का 5 जनवरी, 2019, मप्र का 7 जनवरी और राजस्थान का 20 जनवरी 2019 को पूरा होगा। अगर तैयारियां पूरी हुईं तभी चार राज्यों के साथ तेलंगाना के विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसी स्थिति में राज्य में जनवरी या फरवरी में चुनाव कराए जा सकते हैं।