केबीसी की हॉट सीट पर दुमका के श्याम राज, देंगे सवालों-जवाब

गुरुवार का दिन दुमका के लिए बेहद खास है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर दुमका के श्रीरामपाड़ा निवासी श्याम राज दिखेंगे। कंप्यूटर के सवालों का वे जवाब देंगे। श्याम राज दुमका के पहले व्यक्ति हैं, जो कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम की हॉट सीट तक पहुंचे हैं। बिग बी के साथ गुजरे पलों की चर्चा पर ही उनके चेहरे पर खुशी झलकने लगी। दैनिक जागरण के साथ उन पलों को साझा करते हुए श्याम ने बताया कि जब अमिताभ बच्चन ने उन्हें केबीसी की टैग लाइन ‘कब तक रोकोगे’ बोलकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था तो भावातिरेक आंखें भर आईं थीं।गुरुवार का दिन दुमका के लिए बेहद खास है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर दुमका के श्रीरामपाड़ा निवासी श्याम राज दिखेंगे। कंप्यूटर के सवालों का वे जवाब देंगे। श्याम राज दुमका के पहले व्यक्ति हैं, जो कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम की हॉट सीट तक पहुंचे हैं। बिग बी के साथ गुजरे पलों की चर्चा पर ही उनके चेहरे पर खुशी झलकने लगी। दैनिक जागरण के साथ उन पलों को साझा करते हुए श्याम ने बताया कि जब अमिताभ बच्चन ने उन्हें केबीसी की टैग लाइन 'कब तक रोकोगे' बोलकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था तो भावातिरेक आंखें भर आईं थीं।  सेट पर पहली बार अमिताभ आए और प्रतिभागियों की ओर से हवा में अपना हाथ लहराया तो सब उनकी ओर दौड़ पड़े थे। बिग बी की एक बात गांठ बांध ली है कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए लड़ते रहो। पत्‍‌नी अर्चना राज की ओर मुखातिब होकर मेरे मोटापे को कम कराने को उन्होंने कहा था। आठ वर्ष से यही सपना था कि केबीसी की हॉट सीट तक पहुंच सकें जो पूरा हो गया। इसके लिए सात प्रतिभागियों को पछाड़ा था। महज इंटर तक पढ़े श्याम की मोबाइल की दुकान है। पत्‍‌नी अर्चना ने स्नातक किया है। वह अभी प्ले स्कूल चला रही हैं।

सेट पर पहली बार अमिताभ आए और प्रतिभागियों की ओर से हवा में अपना हाथ लहराया तो सब उनकी ओर दौड़ पड़े थे। बिग बी की एक बात गांठ बांध ली है कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए लड़ते रहो। पत्‍‌नी अर्चना राज की ओर मुखातिब होकर मेरे मोटापे को कम कराने को उन्होंने कहा था। आठ वर्ष से यही सपना था कि केबीसी की हॉट सीट तक पहुंच सकें जो पूरा हो गया। इसके लिए सात प्रतिभागियों को पछाड़ा था। महज इंटर तक पढ़े श्याम की मोबाइल की दुकान है। पत्‍‌नी अर्चना ने स्नातक किया है। वह अभी प्ले स्कूल चला रही हैं।