पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से की सीधी बात, जानिए क्या बोले

अटल भवन हजारीबाग में मौजूद भाजपा युवा मोर्चा हजारीबाग के अध्यक्ष सर्वेंद्र मिश्रा व महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मरियम टुडू से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संवाद किया। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री से रूबरू होने के बाद दोनों कार्यकर्ता काफी उत्साहित महसूस कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने उनसे करीब 10 मिनट तक बात की।अटल भवन हजारीबाग में मौजूद भाजपा युवा मोर्चा हजारीबाग के अध्यक्ष सर्वेंद्र मिश्रा व महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मरियम टुडू से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संवाद किया। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री से रूबरू होने के बाद दोनों कार्यकर्ता काफी उत्साहित महसूस कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने उनसे करीब 10 मिनट तक बात की।  सर्वेंद्र मिश्रा के इस सवाल पर कि सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर कई योजनाएं लागू करने के बावजूद भी विपक्ष इसे क्यों तवज्जो नहीं दे रहा है पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अरे यार सर्वेंद्र आज ऐसी स्थिति की वजह से ही तो वह भी विपक्ष में हैं। सरकार की योजनाओं को प्रचारित-प्रसारित करना हमारा काम है। विपक्ष तो इसका दुष्प्रचार करेगा ही। आप वैसे लोगों के बीच जाएं, जिन्हें योजनाओं का लाभ मिला है। उनका दो मिनट का वीडियो बनाएं और लोगों के बीच प्रसारित करें। हमारी सरकार ने वीआइपी कल्चर समाप्त किया है। हमारे लिए अब हर व्यक्ति अहम है।    हजारीबाग भाजयुमो के अध्यक्ष सर्वेंद्र मिश्र। आज इन्होंने पीएम से बात की।  रामगढ़ में नहीं हो पाई पीएम की भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधी बात तो हजारीबाग के कार्यकर्ताओं से कराई बात मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत गुरुवार को रामगढ़ जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधा संवाद नहीं हो पाया। रामगढ़ में इंटरनेट सेवा कमजोर रहने की वजह से बुधवार की देर रात सीधा संवाद के स्थल को रामगढ़ से बदलकर हजारीबाग के अटल भवन में किया गया।  गौरतलब है कि बुधवार की देर तक रामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की सीधी बात कराने की कोशिश भी की गई थी। गुरुवार को रामगढ़ जिले के भाजपाई सुबह साढ़ नौ बजे से ही कार्यक्रम स्थल प्रखंड मुख्यालय के ला-मेरिटल होटल के सभागार में जुट गए थे। स्थानीय सांसद सह केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा व राज्य 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद भी कार्यक्रम में शामिल होने समय से पहुंच गए।    पीएम से बात करने वाली भाजपा कार्यकर्ता मरियम टुडू।  प्रधानमंत्री का सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी खराबी रहने के कारण रामगढ़ में प्रधानमंत्री का सीधा संवाद नहीं हो पाया। हम लोगों ने तकनीकी विशेषज्ञों के साथ पूरी कोशिश भी की। अंतिम समय में बात कराने के लिए हजारीबाग के अटल भवन का चयन किया गया। वहां फाइबर ऑप्टिकल की व्यवस्था की गई। जिसके बाद दो कार्यकर्ताओं सर्वेंद्र मिश्रा व मरियम टुडू की प्रधानमंत्री से बात कराई गई है। उनको अटल भवन में हजारीबाग व रामगढ़ जिला अध्यक्ष के साथ बैठाया गया।  उन लोगों ने वहां से प्रधानमंत्री से सवाल किया। उसका प्रसारण रामगढ़ में बैठे सांसद जयंत सिन्हा समेत अन्य लोगों ने देखा। हालांकि रामगढ़ में पीएम की बात न हो पाने से जिले के कार्यकर्ता मायूस भी हुए। क्योंकि उन्हें नौ सितंबर को ही नमो एप का प्रशिक्षण देकर 13 सितंबर को प्रधानमंत्री के साथ सीधी बात कराने की बात कही गई थी। वैसे पूर्वाह्न 11 बजे के करीब प्रधानमंत्री ने गाजियाबाद के दो कार्यकर्ताओं के प्रश्न का जबाव देने के बाद प्रधानमंत्री ने हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के दो कार्यकर्ताओं सर्वंद्र मिश्रा व मरियम टूडू के प्रश्नों के उत्तर दिए।

सर्वेंद्र मिश्रा के इस सवाल पर कि सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर कई योजनाएं लागू करने के बावजूद भी विपक्ष इसे क्यों तवज्जो नहीं दे रहा है पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अरे यार सर्वेंद्र आज ऐसी स्थिति की वजह से ही तो वह भी विपक्ष में हैं। सरकार की योजनाओं को प्रचारित-प्रसारित करना हमारा काम है। विपक्ष तो इसका दुष्प्रचार करेगा ही। आप वैसे लोगों के बीच जाएं, जिन्हें योजनाओं का लाभ मिला है। उनका दो मिनट का वीडियो बनाएं और लोगों के बीच प्रसारित करें। हमारी सरकार ने वीआइपी कल्चर समाप्त किया है। हमारे लिए अब हर व्यक्ति अहम है।

रामगढ़ में नहीं हो पाई पीएम की भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधी बात तो हजारीबाग के कार्यकर्ताओं से कराई बात मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत गुरुवार को रामगढ़ जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधा संवाद नहीं हो पाया। रामगढ़ में इंटरनेट सेवा कमजोर रहने की वजह से बुधवार की देर रात सीधा संवाद के स्थल को रामगढ़ से बदलकर हजारीबाग के अटल भवन में किया गया।

गौरतलब है कि बुधवार की देर तक रामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की सीधी बात कराने की कोशिश भी की गई थी। गुरुवार को रामगढ़ जिले के भाजपाई सुबह साढ़ नौ बजे से ही कार्यक्रम स्थल प्रखंड मुख्यालय के ला-मेरिटल होटल के सभागार में जुट गए थे। स्थानीय सांसद सह केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा व राज्य 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद भी कार्यक्रम में शामिल होने समय से पहुंच गए।

प्रधानमंत्री का सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी खराबी रहने के कारण रामगढ़ में प्रधानमंत्री का सीधा संवाद नहीं हो पाया। हम लोगों ने तकनीकी विशेषज्ञों के साथ पूरी कोशिश भी की। अंतिम समय में बात कराने के लिए हजारीबाग के अटल भवन का चयन किया गया। वहां फाइबर ऑप्टिकल की व्यवस्था की गई। जिसके बाद दो कार्यकर्ताओं सर्वेंद्र मिश्रा व मरियम टुडू की प्रधानमंत्री से बात कराई गई है। उनको अटल भवन में हजारीबाग व रामगढ़ जिला अध्यक्ष के साथ बैठाया गया।

उन लोगों ने वहां से प्रधानमंत्री से सवाल किया। उसका प्रसारण रामगढ़ में बैठे सांसद जयंत सिन्हा समेत अन्य लोगों ने देखा। हालांकि रामगढ़ में पीएम की बात न हो पाने से जिले के कार्यकर्ता मायूस भी हुए। क्योंकि उन्हें नौ सितंबर को ही नमो एप का प्रशिक्षण देकर 13 सितंबर को प्रधानमंत्री के साथ सीधी बात कराने की बात कही गई थी। वैसे पूर्वाह्न 11 बजे के करीब प्रधानमंत्री ने गाजियाबाद के दो कार्यकर्ताओं के प्रश्न का जबाव देने के बाद प्रधानमंत्री ने हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के दो कार्यकर्ताओं सर्वंद्र मिश्रा व मरियम टूडू के प्रश्नों के उत्तर दिए।