हादसों में गई छह की जान, दो घायलों की स्थिति गंभीर

बिहार के अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई वहीं दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पहली घटना समस्तीपुर की है जहां स्कॉर्पियो ने चार महिलाओं को कुचल डाला जिसमें दो की मौत हो गई और दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दूसरी घटना भागलपुर और खगड़िया की है जहां डूबकर तीन लोगों की मौत हो गई है और एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। बिहार के अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई वहीं दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पहली घटना समस्तीपुर की है जहां स्कॉर्पियो ने चार महिलाओं को कुचल डाला जिसमें दो की मौत हो गई और दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दूसरी घटना भागलपुर और खगड़िया की है जहां डूबकर तीन लोगों की मौत हो गई है और एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है।   समस्तीपुर में तीज व्रत कर रतजगा कर रही महिलाएं समूह में गाना गाती हुई जा रही थीं कि तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने चार महिलाओं को कुचल डाला जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं हैं जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।  मृतक महिलाओं की पहचान रंजीत साह की पत्नी रंजू देवी (32) और महेश महतो की पत्नी धर्मशीला देवी (34) के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से जख्मी दो महिलाओं का इलाज दरभंगा अस्पताल में चल रहा है।  घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर- मुसरीघरारी पथ को बुधवार की देर रात से ही जाम कर रखा है। पुलिस की टीम पहुंची और लोगों को समझाने के बाद गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे जाम समाप्त हुआ।    बिहार में हत्याओं का दौर जारी: पांच को गोलियों से भूना, एक को काट डाला, एक शव बरामद यह भी पढ़ें खगड़िया जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक मूर्ति विसर्जन करने नदी में गया था जिसमें वह तेज धार में बह गया। उसका शव नदी से बरामद किया गया है। घटना परबत्ता इलाके की है।  वहीं भागलपुर जिले में ट्रेन से कटकर दो बाढ़ पीड़ितों की मौत हो गई। घटना के 12 घंटे के बाद भी स्थानीय प्रशासन नहीं पहुंचा जिससे लोगों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है। भागलपुर जिले के रंगरा के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच की घटना बतायी जा रही है।  खगड़िया जिले में महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

समस्तीपुर में तीज व्रत कर रतजगा कर रही महिलाएं समूह में गाना गाती हुई जा रही थीं कि तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने चार महिलाओं को कुचल डाला जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं हैं जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मृतक महिलाओं की पहचान रंजीत साह की पत्नी रंजू देवी (32) और महेश महतो की पत्नी धर्मशीला देवी (34) के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से जख्मी दो महिलाओं का इलाज दरभंगा अस्पताल में चल रहा है।

घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर- मुसरीघरारी पथ को बुधवार की देर रात से ही जाम कर रखा है। पुलिस की टीम पहुंची और लोगों को समझाने के बाद गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे जाम समाप्त हुआ। 

खगड़िया जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक मूर्ति विसर्जन करने नदी में गया था जिसमें वह तेज धार में बह गया। उसका शव नदी से बरामद किया गया है। घटना परबत्ता इलाके की है।

वहीं भागलपुर जिले में ट्रेन से कटकर दो बाढ़ पीड़ितों की मौत हो गई। घटना के 12 घंटे के बाद भी स्थानीय प्रशासन नहीं पहुंचा जिससे लोगों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है। भागलपुर जिले के रंगरा के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच की घटना बतायी जा रही है।

खगड़िया जिले में महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।