
योगगुरु स्वामी रामदेव का संस्थान पतंजलि लगातार अपने प्रोडक्ट्स को बढ़ा रहा है. गुरुवार से पतंजलि अब दूध, दही, छाछ और पनीर की इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रहा है. रामदेव गुरुवार को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इसका ऐलान कर सकते हैं.
बता दें कि रामदेव की कंपनी पतंजलि इससे पहले फुटकर सामान, घरेलू सामान की इंडस्ट्री में अपना दबदबा मनवा चुकी है. योगगुरु रामदेव आज कुल पांच नए प्रोडक्ट को लॉन्च करेंगे.
1. डेयरी प्रोडक्ट्स (गाय दूध, दही, छाछ, पनीर)
2. दुग्धामृत (चारा)
3. फ्रोजन सब्जी
4. सोलर पैनल, सौलर लाइट
5. पीने का फिल्टर पानी
अब दूध प्रोडक्ट्स की इंडस्ट्री में आने के साथ ही रामदेव का सीधा मुकाबला अमूल और मदर डेयरी जैसी बड़ी कंपनियों से होगा. पंतजलि की आयुर्वेदिक दवाइयां, टूथपेस्ट, मसाले आदि मार्केट में अपनी मजबूत जगह बना चुके हैं. पतंजलि का टर्नओवर भी पिछले कई सालों में लगातार बढ़ा है.